Saturday, December 13, 2014

गाँधी और कृष्ण

    
          गाँधी और कृष्ण दोनो की तुलना पर तो पुस्तक लिखी जा सकती हैं । सर्वप्रथम दोनो को समान स्तर पर ले आना होगा तुलना के दृष्टि से । कृष्ण तो भगवान हैं और वो किसी भी रूप मे स्वीकार्य हैं अतः उन्हे ही ऐतिहासिक मानव मानते हुए गाँधी के सामने रखते हैं क्षमा सहित सिर्फ तुलनात्मक विचारों को प्रतिष्ठित करने हेतु । 
            दोनो का सम्बन्ध कारागार से था - एक का जन्म से दूसरे का कर्म से । दोनो का सम्यक विकास अपने जन्मभूमि से दूर हुआ - एक का गोकुल , बृन्दावन और द्वारिका और दूसरे का अफ्रिका में । दोनो ही अपने देश ,

Sunday, September 14, 2014

हमारी राजभाषा हिन्दी भाग 4



हमारी राजभाषा हिन्दी भाग 4

“ पाँच कोस पर वाणी बदले दस कोस पर पानी ”  एक प्रसिद्ध कहावत ! भारतवर्ष की भाषाई , सामाजिक और भौगोलिक बिबिधताओँ को एक वाक्य में दर्शाने वाला वाक्य । यह कहावत यह भी कहता हैं कि भारत की समरसता और विकास की कुँजी कभी भी एकरसता नही हो सकती । बिबिधता के साथ समरसता हीं भारत के सम्यक विकास की कुँजी हैं । यहाँ की बिबिधता को मन से स्वीकार और अंगीकार करने की परम्परा ने ही सदियों से इस पवित्र और पावन भारत भूमि की गरिमा और इसका भूगोल बनाए रक्खा हैं । संसार भर में कोई भी विचार धारा हो , कही की भी कैसी भी भौगोलिक सनरचना हो , कहीं पर भी कैसा भी मौसम हो, पृथ्वी और प्रकृति का हर रूप हिमालय से सागर तक के भारत में मौजूद हैं । अतः वेदव्यास का वाक्य कि जो “ कहीं भी हैं वो भारत में हैं और जो भारत में नही हैं वो कहीं नही हैं ”  ये महाभारत और भारतवर्ष दोनो का पर्याय ही हैं । इस कारण से बिना भारत को और यहाँ के लोगों के मनोभाव को समझे किसी भी तरह का निति निर्धारण करना न ही उचित हैं न ही वो मनोवाञ्छित फल और प्रभाव दे सकता हैं ।

Saturday, September 14, 2013

हमारी राजभाषा हिन्दी भाग 3

        हमारी राजभाषा हिन्दी भाग 3

    अगर भारत के इतिहास पर नजर दौड़ाएँ तो हमें दिखता है कि जिन वस्तुओं , परम्पराओं , भाषाओं और ऐसी न जाने कितनी हीं चीजें होंगी जिन्हे राजकीय संरक्षण मिलता रहा हैं उन्होने अपने संरक्षण के समय काफी विकास किया । कुछ ऐसी भी चीजें थी जिन्होने उपेक्षा के वावजूद भी अपनी उपस्थिति मजबूती से बनाए रख्खी । पर आजादी के इतने वर्षों का अनुभव हमें कुछ और हीं दृश्य दिखाता हैं । ऐसा महशूश होता हैं कि जिन्हे भी राष्ट्रीय होने का गौरव दिया गया वो विलुप्ति के कगार पर पहुचते जा रहे हैं या पहुँच गये हैं ।

राज भाषा में हुआ हैं .........

राज भाषा   में   हुआ  हैं ,  अजब  सा  घालमेल |
हिंदी – अंग्रेजी   की  खिचड़ी में, निपट रहा हैं देश ||

दोगली   सी   नीतियों   के ,  बहुरंगी   हैं   अर्थ |
लोग  बाग  हैं त्रस्त  लड़ रहे , लेकर  अपने  अस्त्र ||

आत्मा   हैं  हिंदी   पर ,  पहने   अंग्रेजी   वस्त्र |
स्वाद   हाथ   का   भूल  रहे , काँटे छूरी के भक्त ||

Sunday, June 9, 2013

समय समझाता हैं ...


      समय समझाता हैं ... 

कहते हैं समय हर घाव जो वह देता  भर देता हैं ।
पर भरते समय रिश्तों के मायने समझा जाता हैं ॥  
परदे उठते  मुखौटे  सरकते हैं  अस्ल चेहरों  से ।  
धूल आईने से  गर्द  कपड़ों से  झाड़  जाता  हैं ॥  
ये समय  भी  न जाने क्या – क्या सिखाता हैं ॥ 1 ॥